मध्य प्रदेश व राजस्थान से हो सकती है भाजपा की विदाई-एग्जिट पोल 11 को पता चलेगा जनता ने किसे दिया आशीर्वाद

भोपाल। राजस्थान में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल ने चौंकाने वाले परिणाम दिए हैं।
यदि इन एग्जिट पोल की बात सही माने तो मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित छतीसगढ़ से भाजपा की विदाई तय है,पर जनता का अमूल मत दान पेटी में बन्द है जिनके परिमाण 11 दिसम्बर को आने है।
कई एजेंसियों के ताजा सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिखाई गई है। मध्यप्रदेश के परिणाम चौंकाने वाले आ रहे हैं। सर्वे में बताया गया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 126 सीटें मिल रही हैं, जबकि भाजपा के खाते में 94 दी गई है। जबकि 10 सीटें अन्य के खाते में जाती हुई नजर आ रही है।
मध्यप्रदेश के एग्जिट पोल के परिणाम आ गए हैं। कई एजेंसियों के सर्वे ने अलग-अलग परिणाम बताए हैं। एबीपी न्यूज कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने का दावा कर रहा है। जबकि अन्य एजेंसियां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बता रहे हैं।
सर्वे भाजपा कांग्रेस अन्य बसपा एबीपी न्यूज 94 126 - - आजतक 102-120 104-122 10 - जन की बात 108-128 115-95 07 - इंडिया टीवी 122-130 86-92 8-10 4-8 न्यूज 24 103 115 12
मध्यप्रदेश में सत्ता पक्ष के खिलाफ माहौल बनने के बाद कई सीटें कम होने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस पार्टी बदलाव का नारा देकर चुनाव जीतने की आस लगाए बैठी है। भाजपा ने 15 साल पुराने दिग्विजय शासन काल की लोगों को याद दिलाकर वोट मांगे थे, जबकि भाजपा अपने 15 सालों के विकास कार्यों का हवाला भी देती हुई नजर आई है। हालांकि किस पार्टी की कवायद कितनी सफल रही यह 11 दिसंबर को होने वाली मतगणना में सामने आ जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.