नो साल बाद भाग्योदय तीर्थ मे आज से पंचक्ल्याणक 205 प्रतिमा की होगी प्रतिष्ठा

अभिषेक जैन सागर-मुनि श्री योगसागर जी महाराज  के ससंघ सानिध्य में भाग्योदय तीर्थ परिसर में नगर के 5 जिनालय के पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का आगाज शनिवार को होगा। शुक्रवार की रात भाग्योदय तीर्थ में विशेष सजावट की गई।
निम्न कार्यक्रम कितने बजे क्या होगा:
घटयात्रा सुबह 7:30 बजे गोपालगंज जैन मंदिर से निकलेगी और सुबह 8:30 बजे कटरा बाजार में श्री पार्श्व नाथ जिनालय से प्रारंभ होगी। सुबह 9:30 बजे मुनिसंघ के प्रवचन होंगे, 11:20 पर ध्वजारोहण के साथ पंचकल्याणक शुरू होगा।
हाथी घोड़े और बग्गियों पर प्रमुख पात्र बैठेंगे: ध्वजारोहण । घटयात्रा में हाथी घोड़े और बग्गियों पर प्रमुख पात्र बैठेंगे। प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया हैं।
9 वर्ष बाद पंचकल्याणक
9 साल बाद पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव भाग्योदय में हो रहा है। भाग्योदय में पांच बार आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के सानिध्य में महोत्सव हुआ। छठवीं बार उनके ज्येष्ठ शिष्य मुनिश्री योगसागरजी महाराज पंचकल्याणक महोत्सव संपन्न कराएंगे। महोत्सव में 205 प्रतिमाओं की प्रतिष्ठित होगी। इनमें गोपालगंज मंदिर, रामपुरा मंदिर, दीनदयाल नगर मंदिर, काकागंज मंदिर और ग्रीन सिटी मंदिर के अलावा वर्णी कॉलोनी मंदिर की वेदी प्रतिष्ठा मुनिसुव्रत नाथ जिनालय और सुभाषनगर मंदिर के अलावा कई अन्य जिनालयों की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित हो रही हैं। यह जानकारी मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने दी।
   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.