अशोकनगर. 28 नंबम्बर 2018 को हुए मतदान के बाद जनता से लेकर प्रत्याशी को 11 दिसम्बर मंगलबार को मतगणना का इंतजार है 11 को मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होंगे।
इस लिया अशोकनगर प्रशासन ने भी जनता की सुविधा का ध्यान में रखते हुए चौराहा पर एलसीडी लगाने का फैसला की है किस प्रत्याशी को कितने वोट मिले, प्रत्येक राउंड के यह आंकड़े शहर में चौराहों पर खड़े होकर देख सकेंगे। इसके लिए चौराहों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी और मतगणना स्थना से प्रत्येक राउंड की जानकारी प्रशासन इन एलईडी पर प्रदर्शित करेगा। ताकि लोगों को चुनाव परिणाम जानने के लिए मतगणना स्थल तक न जाना पड़े और आसानी से उन्हें जानकारी उपलब्ध हो सके।
जिले की तीनों विधानसभाओं की शहर के नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 11 दिसंबर को मतगणना होगी। सुबह आठ बजे से होने वाली इस मतगणना की जानकारी पाने के लिए लोगों में उत्सुकता है। कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार इस बार शहर के तीन स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई जाएंगी।
यह एलईडी गांधी पार्क, बस स्टैंड और राजमाता चौराहे पर लगाई जाएंगी और प्रत्येक राउंड के मतगणना के आंकड़े इन एलईडी पर इंटरनेट के माध्यम से प्रदर्शित किए जाएंगे। इससे लोग इन जगहों पर खड़े होकर मतगणना के प्रत्येक राउंड के परिणामों को जान सकें।
प्रशासन ने की व्यवस्था चौराहों पर खड़े होकर देख सकेंगे किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट
0
Monday, December 10, 2018
Tags