योगेन्द्र जैन-मध्य प्रदेश में सरकार बदलते ही बदलाब शुरू हो गया है।इस बदलाव में जो कांग्रेस सरकार में खास अधिकारियो को खुश कर अच्छी पोस्ट देने की तैयारी शुरू हो गई है क्योंकि बहुत साल से मंत्रालय में बैठे अधिकारियो को जिले की कमान सोपी गई है
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी व तीसरी प्रशासनिक सर्जरी की है। इसमें 44 आइएएस अफसरों को बदल दिया गया,जिनमें सतना,रीवा और सीधी सहित 23 कलेक्टर शामिल हैं। इनमें 15 से कलेक्टरी छीनकर मंत्रालय पदस्थ कर दिया है,जबकि 11 कलेक्टरों को एक जिले हटाकर दूसरे जिले में कमान सौंपी है। सबसे अहम भाजपा सरकार में अहम पदों पर रहे अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव से वाणिज्यकर व धर्मस्व विभाग छीनकर पशुपालन विभाग थमा दिया है। वहीं कमलनाथ के भरोसेमंद अफसरों में शुमार मनु श्रीवास्तव को नवकरणीय ऊर्जा के साथ वाणिज्यकर विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को वर्तमान राजस्व व राहत-पुनर्वास आयुक्त के साथ धर्मस्व विभाग भी सौंप दिया है।
चुनावी समीकरण-कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से आइएएस तबादलों की तैयारी थी। इसमें चुनाव के दौरान कांग्रेस को सहयोग न करने वाले अफसरों को लूपलाइन में भेजा गया है। कांग्रेस के जिला पदाधिकारियों व बड़े नेताओं के फीडबैक के आधार पर कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है।
इनकी छीनी कलेक्टरी-अशोक वर्मा ग्वालियर कलेक्टर से मंत्रालय, डीबी सिंह कलेक्टर बालाघाट से अपर सचिव मंत्रालय, शशांक मिश्रा कलेक्टर बैतूल से उपसचिव मंत्रालय, अभय कुमार वर्मा कलेक्टर नरसिंहपुर से उपसचिव महिला एवं बाल विकास, शिल्पा गुप्ता कलेक्टर शिवपुरी से उपसचिव मंत्रालय, राहुल जैन कलेक्टर सतना से संचालक टीएनसीपी, दिलीप कुमार कलेक्टर सीधी से मंत्रालय उपसचिव, वीरेंद्र सिंह रावत कलेक्टर दतिया से उपसचिव मंत्रालय, आलोक कुमार सिंह कलेक्टर सागर से उपसचिव मंत्रालय, वेदप्रकाश कलेक्टर छिंदवाड़ा से उपसचिव मंत्रालय, शशिभूषण सिंह कलेक्टर खरगौन से उपसचिव मंत्रालय, सौरभ कुमार सुमन कलेक्टर श्योपुर से उपसचिव मंत्रालय, विजय कुमार जे कलेक्टर दमोह से उपसचिव मंत्रालय, बी विजय दत्ता कलेक्टर गुना से उपसचिव मंत्रालय, मोहित बुंदस कलेक्टर गुना से अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र।
ये एक से दूसरे जिले में कलेक्टर-आशीष सक्सेना कलेक्टर झाबुआ से कलेक्टर होशंगाबाद, ओपी श्रीवासतव कलेक्टर मंदसौर से कलेक्टर रीवा, भरत यादव कलेक्टर मुरैना से कलेक्टर ग्वालियर, गोपालचंद डाड कलेक्टर सिवनी से कलेक्टर खरगौन, प्रियंका दास होशंगबाद कलेक्टर से मुरैना कलेक्टर, तरूप पिथोड़े कलेक्टर सीहोर से बैतूल कलेक्टर, धनराजू एस कलेक्टर भिंड से मंदसौर कलेक्टर, प्रीति मैथिल कलेक्टर रीवा से कलेक्टर सागर, सत्येंद्र सिंह कलेक्टर बुरहानपुर से कलेक्टर सतना, गणेश शंकर मिश्रा कलेक्टर अलीराजपुर से कलेक्टर सीहोर, अनुग्रह पी कलेक्टर अनूपपुर से कलेक्टर शिवपुरी।
इन्हें मिली अब कलेक्टरी-श्रीनिवास शर्मा अपर आयुक्त जबलपुर से छिंदवाड़ा कलेक्टर, सुरभि गुप्ता अपर संचालक कौशल विकास जबलपुर से कलेक्टर डिंडौरी, शमीमुद्दीन संचालक पंचायतीराज से कलेक्टर अलीराजपुर, अभिषेक सिंह सीईओ दुग्ध संघ भोपाल से कलेक्टर सीधी, भास्कर लक्षकार उपसचिव श्रम से कलेक्टर गुना, छोटे सिंह उपसचिव महिला बाल विकास से कलेक्टर भिंड, दीपक कुमार सक्सेना उपसचिव राज्य निर्वाचन से कलेक्टर नरसिंहपुर, आरपीएस जादौन उपसचिव जल संसाधन से कलेक्टर दतिया, बसंत कुर्रे अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर से कलेक्टर श्योपुर, नीरज कुमार सिंह अपर आयुक्त भू-अभिलेख से कलेक्टर दमोह, चंद्रमोहन ठाकुर संचालक व्यापमं से कलेक्टर अनूपपुर, दीपक आर्य अपर कलेक्टर उज्जैन से कलेक्टर बालाघाट।
इन्हें भी नई जिम्मेदारी-रोहित सिंह अपर कलेक्टर जबलपुर से उपसचिव मंत्रालय, हर्षिका सिंह सीईओ जिला पंचायत जबलपुर से उपसचिव मंत्रालय, रजनी सिंह अवकाश से लौटकर सीईओ जिला पंचायत जबलपुर, सितला पटले अवकाश से लौटने पर अपर कलेक्टर बैतूल।