समाचार पत्रों का महासागर है सप्रे संग्रहालय : जनसम्‍पर्क मंत्री राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित हुए पत्रकार  

भोपाल -जनसम्‍पर्क मंत्री  पी.सी. शर्मा ने आज यहाँ माधवराव सप्रे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकारिता पुरस्कार समारोह में सप्रे संग्रहालय को मीडिया जगत के लिए अनूठी राष्ट्रीय विरासत बताया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय समाचार पत्रों का महासागर है।

श्री शर्मा ने कहा कि वे इस संस्थान की स्थापना के समय से आज तक जुड़े हुए हैं। संस्थान द्वारा अनूठा कार्य किया जा रहा है। समाचार पत्रों के इस खजाने के विस्तार के लिए शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

समारोह में हुकुमचंद नारद पुरस्कार से साहित्यकार  ध्रुव शुक्ला और निर्बन्‍ध पत्रकार-विश्लेषक  कमलेश पारे को सम्मानित किया गया। संतोष कुमार शुक्ल लोक संप्रेषण पुरस्कार से उप संचालक जनसंपर्क'  मनोज पाठक, माखनलाल चतुर्वेदी पुरस्कार से विशेष संवाददाता पत्रिका  आलोक पण्ड्या, लाल बल्देव सिंह पुरस्कार से उप संपादक हरिभूमि  हरि अग्रहरि, जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी पुरस्कार से उप संपादक नवदुनिया  भोजराज उच्चसरे, झाबरमल्ल शर्मा पुरस्कार से विशेष संवाददाता न्यूज नेशन नीरज श्रीवास्तव, रामेश्वर गुरू पुरस्कार से मीडिया शिक्षक  पुष्पेन्द्रपाल सिंह, के.पी. नारायणन पुरस्कार से प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के  लेमुअल लाल को, राजेन्द्र नूतन पुरस्कार से दैनिक जागरण'' संवाददाता अर्पण खरे को गंगाप्रसाद ठाकुर पुरस्कार से छत्तीसगढ़ के लेखक-पत्रकार'  ब्रह्रावीर सिंह को, जगत पाठक पुरस्कार से दैनिक भास्कर के कला-पत्रकार प्रवीण पाण्डेय को, सुरेश खरे पुरस्कार से पीपुल्स समाचार पत्र के विशेष संवाददाता  सीताराम ठाकुर को, आरोग्य सुधा पुरस्कार से डिजिआना के विशेष संवाददाता  शरद बाघेला को और होमई व्यारावला पुरस्कार से एनडीटीवी के फोटो जर्नलिस्ट रिजवान खान को सम्मानित किया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.