बैराड़ नगर में धूमधाम से मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस


बैराड़। हर वर्ष 26 जनवरी को हमारे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश एक प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था। इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। भारत में हर स्कूल, कॉलेजो या ऑफिस में हर जगह बहुत उत्साह के साथ इस दिन को मनाते हैं। इस दिन भाषण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया जाता है। 71वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तो बहीं इसी क्रम में बैराड नगर में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय व अशासकीय विद्यालयों पर झंडा वंदन कर  गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बैराड नगर में संचालित शासकीय विद्यालय, प्राइवेट विद्यालयों में न्यू पैराडाइस पब्लिक स्कूल बैराड, राइजिंग पब्लिक स्कूल, जीनियस वर्ल्ड, आइडियल पब्लिक स्कूल बैराड, चाइल्ड डेवलपमेंट  स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों में प्रभात फेरी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का पर्व मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों छात्र छात्राओं ने बड़ी ही मनमोहक प्रस्तुति दीं। और देश के समर्पण के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। नगर के लोगों द्वारा भी विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सराहना की और छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित भी किया।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.