माता की गोद भराई के साथ हुआ गर्भ कल्याण


जहाजपुर -स्वस्तिधाम में गर्भ कल्याण महोत्सव मनाया गया जिसमें प्रातः कालीन बेला  में जिनाभिषेक हुआ वह पंचकल्याण महोत्सव की पूजा हुई इस अवसर पर आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी के मंगल प्रवचन में कहा गर्भ कल्याण का  कारण होता है  उन्होंने  कहा संस्कार का बहुत बड़ा महत्व है साथ ही उन्होंने कहा अभिषेक तीन प्रकार का होता है जिनाभिषेक राज्याभिषेक जन्माभिषेक उन्होंने कहा जन्मकल्याण का अभिषेक वैभव का कारण है
आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज ने कहा कल्याणक उन्ही के होते है जिनका अंतिम भव होता  है उन्होंने कहा राजगृही नगर में भगवान के गर्भ में आने से पूर्व कुबेर द्वारा 14 करोड़ रत्नों की वर्षा की जाती है ताकि कोई गरीब न रहे उन्होंने मार्मिक प्रवचन देते हुए कहा सँस्कार का जीवन मे बहुत बड़ा महत्व है उन्होंने कहा रानी सोमा ने सोलह स्वप्न को देखती ही तो तब माता की प्रसन्नता को कोइ नही समझ सकता यदि गर्भ में कोई पापी सन्तान आ जाये तो बड़ी विचित्रता होगी उन्होंने कहा खाना खाते समय tv देखना बहुत बीमारी का कारण है साथ ही उन्होंने कहा गर्भवती महिलाओं को व्हाट्सप फेसबुक आदि से दूर रहना चाहिए रात को 10 बजे बाद व्हाट्सप फेसबुक आदि का उपयोग अनिद्रा को जन्म देता है यह वैज्ञानिक बता चुके है उन्होंने कहा आप कोल्ड वाटर आरो आदि बीमारी को जन्म देते है ताबे के बर्तन में जो शुद्धता हैं वह मिनरल वाटर में नही उन्होंने संस्कारो का उदाहरण देते हुए कहा जब लोहे का सँस्कार किया जाता है वह बोल्ट के रूप मे कितना अनूठा कार्य कर जाता है उन्होंने कहा सुभद्रा की नींद अभिमन्यु की मौत का कारण बनी 
  एक रिपोर्ट अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.