जमीन पर बैठक राज्यमंत्री राठखेड़ा ने सुनी महिलाओं की समस्याएं
0
Monday, July 06, 2020
पोहरी। मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री बनने के बाद भी पोहरी से पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया और आज भी वह अपने आपको आम आदमी मानते हैं। इसकी नजीर आज उस समय देखने को मिली जब कुछ महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकन उनसे मिलने आईं। श्री राठखेड़ा ने अपने कार्यालय के बाहर नीचे ही महिलाओं के पास बैठकर बड़ी आत्मीयता से महिलाओं की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही निराकरण कराने की बात कही। श्री राठखेड़ा द्वारा इस प्रकार से बात करने से महिलाओं के मुख पर भी खुशी नजर आई।
Tags
