शिवपुरी, विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम मशीनों की एफएलसी प्रारंभ हो गई है। शहर के फिजिकल कॉलेज में एफएलसी का काम किया जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को एफएलसी का काम शुरू हो गया है। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी आकर प्रक्रिया देख सकते हैं।
