पोहरी- स्वामी विवेकानंद हायर सेकंडरी स्कूल पोहरी में आयोजित कार्यक्रम में सुरेश राठखेड़ा जी राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन का स्वागत किया गया।साथ ही ने स्वामी विवेकानंद हायर सेकंडरी स्कूल पोहरी के छात्र युवराज सिंह तोमर जो 97.25% अंक प्राप्त कर कक्षा 10 वी में तहसील टॉपर बना ,उसे सम्मानित राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा द्वारा किया गया और छात्र के पिता बलबीर सिंह तोमर जनशिक्षक को भी सम्मानित किया गया।यहाँ महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस छात्र ने तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है वह बचपन से टाइप वन डायवटीज का मरीज है जिसके कारण छात्र को दिन में तीन बार इन्सुलिन इंजेक्शन शुगर नियंत्रित करने के लिए लेना पड़ता है। इस सफलता में स्वामी विवेकानंद विद्यालय परिवार के साथ साथ छात्र के माता पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही क्योंकि प्रतिदिन तीन बार इंसुलिन लेने के साथ-साथ उसके खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना पड़ता है जिससे कि उसकी तबियत सामान्य रहे ।
इस कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में मंत्री महोदय के साथ डॉ तुलाराम यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष बैराड़ , लक्ष्मण रावत पूर्व मंडी अध्यक्ष बैराड़,अमर सिंह यादव पूर्व सरपंच लोखरी , जगदीश प्रसाद वर्मा पूर्व सरपंच अगर्रा , आशुतोष जैमिनी मंडल अध्यक्ष पोहरी , कन्हैयालाल यादव सरपंच ककरई , केदार सिंह यादव समाज सेवी उपस्थित हुए।विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम में अचल सिंह कुशवाह बी आर सी सी , मांगीलाल वर्मा बी ए सी, भवर सिंह धाकड़ बी ए सी पोहरी के अलावा शिक्षक, मित्र ,निजी स्कूलों के संचालक एवं सम्मानीय बन्धु भी उपस्थित रहे।
मंच संचालन कल्याण वर्मा संचालक न्यू पैराडाइज स्कूल बैराड़ एवं भरत सिंह धाकड़ बी ए सी पोहरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा जी के छात्र और उसके माता पिता एवं विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी।इसके साथ ही उन्होंने कहा की अब पोहरी विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ साथ किसानों की हर सम्भव मदद करना है।अंत में विद्यालय के प्राचार्य भानु प्रताप सिंह धाकड़ द्वारा पधारे सभी अतिथियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
