कोरोना ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों के लिए CM शिवराज सिंह चौहान ने की अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा

 

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संकटकाल के दौरान दिवंगत हुए राज्य के कर्मचारियों के लिए आज मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति के साथ ही प्रत्येक ऐसे कर्मचारियों के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में पांच पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।




चौहान ने वीडियो संदेश के जरिए यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारी राज्य सरकार के अभिन्न अंग हैं। कोरोना संकटकाल में जहां हम लोगों से घरों में रहने के लिए कह रहे हैं, वहीं इन कर्मचारियों ने घर से बाहर निकलकर बेहतर कार्य किया और व्यवस्थाएं बिगड़ने नहीं दीं। ये कर्मचारी दिन रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं। जान हथेली पर रखकर कार्य कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.