जिले में अभीतक कुल 293 मि.मी. वर्षा दर्ज
0
Monday, June 14, 2021
शिवपुरी- शिवपुरी जिले में 01 जून 2021 से अभीतक कुल 293 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। जबकि जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 78 मि.मी. वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 822.4 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 59 मि.मी., बैराड़ में 25 मि.मी., पोहरी में 40 मि.मी., नरवर में 38 मि.मी., करैरा में 64 मि.मी., पिछोर में 7 मि.मी., कोलारस में 25 मि.मी., बदरवास में 14 मि.मी. एवं खनियांधाना में 21 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है तथा जिले की अभी तक कुल औसत वर्षा 32.56 मि.मी.है।
Tags
