क्षेत्र में मंडियाँ खुली, मंत्री राँठखेड़ा पहुँचे किसानों के बीच

 




पोहरी : कोरोना काल में दो वक्त की रोटी के लिए जूझते मजदूर वर्ग के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने निःशुल्क राशन की व्यवस्था की है । किसान अपनी फसल को घर में रखे हुए हैं इसलिए उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए फसल को बेचना चाहता है लेकिन मंडियों के बंद होने के कारण किसान अपनी फसल को बिचौलियों को औने पौने भाव न बेचे इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के दुःख दर्द को समझकर मंडियों को कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार खोलने के निर्देश आला अधिकारियों को दिए ।




क्षेत्र में पोहरी और बैराड़ की कृषि उपज मंडियों के खुलने से आसपास के ग्रामीण इलाकों से किसान अब उचित मूल्य पर अपनी फसल बेच सकेंगे । आज पोहरी और बैराड़ कृषि उपज मंडी में क्षेत्रीय विधायक और मध्यप्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राँठखेड़ा किसानों के बीच पहुँचे और उनकी समस्याओं को सुना और उन्होंने कहा कि सर्वजन हितेषी भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा कोविड-19 संक्रमण के उपरांत किसानों के लिए कृषि उपज मंडियों के दरवाजे खोल दिए हैं ।  उन्होंने आज पोहरी व बैराड कृषि उपज मंडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह से किसानों को असुविधा ना हो और कोविड-19 नियमों का भी पालन हो सके इसलिए पंचायतों को अपने कृषि पैदावार  बेचने के लिए तारीख निश्चित की गई उन्हीं तारीखों में निशाना सुनिश्चित करें।




मंत्री ने किसानों को समझाइश देते हुए कहा कि फसल बेचने में हड़बड़ी न करें और एक साथ मण्डी में भीड़ न करें, सुनिश्चित तारीख को अपनी फसल मंडी में लाएं, सरकार जनता के हितों के लिए प्रतिबद्ध है, इस कोरोना से हमें मिलकर लड़ना है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर संक्रमण की चैन को तोड़ना है, जनता कर्फ़्यू के उचित पालन से संक्रमण दर लगातार घट रही है, हम अभी और लड़ेंगे और जीतेंगे भी । मंत्री ने आगे कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सदैव किसानों के हितों की चिंता करते रहे हैं उन्होंने आपकी चिंता करते हुए ही मंडियों को खोलने का फैसला लिया है, थोड़ी लापरवाही हमारे लिए और हमारे परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है इसलिए हमें सजगतापूर्वक सुनिश्चित तारीख को मंडी आकर अपनी फसल बेचना है, मैंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा मंडी में न हो ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.