भिंड। दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में रंग का ऐसा भंग पड़ा कि थाने में दो केस दर्ज हो गए। मामला भिंड के गांव बराेेसा के कछपुरा का है। यहां शादी के बाद ससुराल आई नई दुल्हन का चेहरा दिखाने की परंपरा है और इसके लिए गांव की ही परिचित महिलाओं को घर बुलाया था।
यहां दुल्हन के काले रंग को लेकर एक महिला ने टिप्पणी कर दी तो दूसरी ने कटाक्ष करते हुए कह दिया कि गोरी लड़कियां तो भाग जाती हैं। इससे पास ही खड़ी गोरे रंग की गांव की ही एक लड़की चिढ़ गई और वह आपत्ति जताने लगी।
इसके बाद भागने वाली बात कहने वाली महिला और लड़की के परिवार वालों में जमकर मारपीट हुई, लात-घूंसे चले। महिला ने लड़की को पेट में दांत से काट लिया, बाल खींचे गए। एफआईआर दोनों पक्षों ने कराई।
