पोहरी। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान का जन्मदिन प्रदेशभर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया।
इसी क्रम में राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के पुत्र युवा भाजपा नेता जीतू राठखेड़ा द्वारा भटनावर गैस एजेंसी प्रांगण में श्रीमती साधना सिंह के जन्मदिन के मौके पर फलदार पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया है।
इस दौरान जीतू राठखेड़ा ने अभा किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी ईश्वर से लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
हम पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना मात्र भी नहीं कर सकते। पेड़-पौधों की कमी के चलते पर्यावरण भी असंतुलित हो रहा है इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने की हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर जीतू द्वारा करीब आम, आंवले, जामुन के 51 पौधे रोपे गए।
