अभिषेक जैन सागर -जीवन में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए हमेशा अच्छे काम करना चाहिए। इसके लिए अनुकूल समय और परिस्थिति के इंतजार में समय गवाना नहीं चाहिए। यह बात आर्यिका विज्ञानमति माताजी ने नेहानगर जैन मंदिर में धर्मसभा में कही। उन्होंने कहा कि लोग अच्छा कार्य करने का संकल्प तो हमेशा लेते हैं कि रिटायरमेंट के बाद समाज सेवा करेंगे, लेकिन स्थिति स्वयं की सेवा कराने की बन जाती हैं।
अच्छा काम करने में देर मत करो और ग़लत काम करने में दस बार सोचो , कभी तनाव नहीं होता। ईश्वर के बताए मार्ग पर चलना ही ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा है । बिना प्रयोजन के कोई भी कार्य ऐसा न करें जिसमें जीवों को घात हो जाता हो ।आग जलाना हो या पानी बहाना हो जीवों की अनावश्यक हिंसा से बचना चाहिए ।
अच्छा काम करने मे देर मत करो गलत काम करने मे 10 बार सोचो- आर्यिका विज्ञानंमति माता जी
0
Wednesday, August 22, 2018
Tags