माँ विशुद्ध भक्त परिवार राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के कोने-कोने से कोटा पहुंचे भक्त

अभिषेक जैन कोटा -सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी के सानिध्य में देश के विभिन्न कोनों से आए गुरुभक्तों का अधिवेशन माहेश्वरी भवन में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में दिल्ली,आगरा, बड़नगर ग्वालियर, मन्दसौर, सुसनेर जयपुर, निवाई, टोंक, प्रतापगढ़, केकड़ी रामगंजमंडी आदि जगहों से भक्त सम्मलित थे। अधिवेशन के प्रातः कालीन बेला में गुरु भक्त परिवारों द्वारा पूज्य माताजी की सामूहिक संगीतमय पूजन की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्जलन, चित्र अनावरण,शास्त्र भेंट पाद प्रक्षालन आदि हुए। उसके पश्चात विभिन्न स्थानों से आये महिला मंडल की सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।जिसने सभी का मन मोह लिया उसके बाद सभी मंडलों के वर्ष पर्यन्त किए गए धार्मिक सामाजिक कार्यों तथा अपनी शानदार उपस्थिति के आधार पर उन्हें प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्रदान कर पुरस्कार दिए गए। इसके बाद कोटा शहर के महिला मंडल की नव इकाइयों का गठन किया गया। जेके जैन तथा चित्रा गंगवाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इन गौरवमयी कार्यक्रम मे माँ विशुद्ध भक्त परिवार के राष्ट्रीय संयोजक अभय टोंग्या तथा निशा वेद व निर्मला बडज़ात्या ने आभार प्रकट किया।
सभी मंडलों के सालभर किए गए धार्मिक कार्यों व उपस्थिति के लिए पुरस्कार भी दिए गए
इस वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुस्कार सुसनेर भक्त परिवार को दिया वही इसी कड़ी मे प्रथम पुरुस्कार मंदसोर भक्त परिवार दितीय पुरुस्कार केकड़ी भक्त परिवार व् तृतीय पुरुस्कार बडनगर भक्त परिवार को दिया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.