ग्राम गुहंची और काॅलेज का नाम "तरुण सागर हो

अभिषेक जैन तेंदूखेड़ा-नगर के शांतिनाथ मंदिर जी के परिसर में दोपहर दो बजे राजनैतिक संगठनों एवं समाज सेवी संगठनो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारी संत तरूण सागरजी महाराजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंदिर में विराजमान मुनिश्री आदित्य सागरजी  महाराज एवं झुल्लकश्री सुभद्र सागरजी महाराज को उपस्थित लोगों ने श्रीफल समर्पित किए। साथ ही मुनिश्री का पाद प्राक्षलन किया। मुनिश्री तरूण सागर जी महाराज की ग्रहस्थ जीवन की बहन माया जैन ने चित्र पर दीप प्रज्जवलन किया।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि मुनिश्री तरूण सागर जी महाराज ने देश में ही नही अपितु संपूर्ण विश्व में अपनी वाणी के माध्यम से प्राणी मात्र के जीवन को जीने का हौंसला दिया है। विश्व में कड़वे प्रवचन के लिए विख्यात तरूणसागर जी महराज का जन्म हमारी ही तहसील के ग्राम में हुआ है, ये हमारे लिए गौरव की बात है।
इस दौरान गणमान्य नागरिकों के अलावा, नेहरू युवा केंद्र, भगत सिंह युवा मंच, जिनशासन युवा संघ, तारण तरण जैन युवा परिषद, पुलिस विभाग, जनअभियान परिषद के अलावा पूर्व राज्यमंत्री दशरथ सिंह, चंद्रभान सिंह, राघवेंद्र सिंह ने भक्ति सुमन अर्पित किए। सभी जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि कॉलेज का नाम मुनि तरूण सागर नाम रखा जाए। साथ ही तरूण सागर की जन्म स्थली गुंहची ग्राम को स्मृति में तरूण सागरधाम ग्राम का नाम रखने के लिए आगामी जनआर्शीवाद यात्रा मे मुख्यमंत्री से चर्चा कर नामकरण का प्रयास किया जाएगा। उपस्थित युवाओ ने मांग की है कि तेंदूखेड़ा तारादेही चौराहा का नाम बदलकर तरूण सागर चौराहा रखा जाए, क्योंकि यही मार्ग ग्राम गुहंची के लिए जाता है।
   इस अनुकरणीय पहल को सराहनीय कदम के रूप मे देखा जा रहा है इससे अच्छी मुनि श्री को कोई विनयांजलि नहीं हो सकती
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.