योगेन्द्र जैन/हितेश जैन-बड़ी खबर पोहरी क्षेत्र से मिल रही है जहाँ पर भारत बन्द का असर देखने को नही मिला है
जानकरी मिल रही है कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पेट्रोल डीजल महंगाई के खिलाफ भारत बन्द का आव्हान किया गया है।
भारत बन्द के दौरान पोहरी,बैराड़,भटनावर, छर्च मार्किट में रोज की तरह रौनक नजर आई,और कांग्रेस का भारत बन्द पोहरी क्षेत्र में फ्लॉप हुई।
और कांग्रेसी कार्यकर्तोओ में अपने अक्का को खुश करने के लिए बन्द दुकाने के सामने फोटो खिंचवा कर ग्रुपो में डालने की सूचना मिली है।पर जन समर्थन की उम्मीद कर रही कांग्रेस को जनता से निराश हाथ लगी है
अब देखना होगा कि पोहरी क्षेत्र में टिकिट की दावेदारी कर रहे नेता जब देश मे भारत बन्द के दौरन पोहरी में बाजार तक बन्द नही करवा पाये।तो विधानसभा टिकिट के लिए सांसद सिंधिया को कैसे खुश कर पाएंगे।
बड़ी खबर- पोहरी क्षेत्र में कांग्रेस का भारत बन्द फ्लॉप रोज की तरह देखी मार्किट में रौनक
0
Monday, September 10, 2018