आचार्य श्री के सानिध्य मे स्वराज सम्मान समारोह 21 OCT को कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

अभिषेक जैन छतरपुर -आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में देश के बलिदानियों के वंशजों का खजुराहो में 21 अक्टूबर की दोपहर डेढ़ बजे से आयोजित समारोह में सम्मान किया जाएगा। स्वर्णोदय तीर्थन्यास व प्रबंध समिति खजुराहो द्वारा जरा याद करो बलिदान नाम से आयोजित इस सम्मान समारोह के लिए देशभर के वीर शहीदों के परिजनों व वंशजों से संपर्क किया गया व उन्हें सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है।
जानकारी अनुसार  देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस ऐतिहासिक व अपूर्व सम्मान समारोह में देश के वीर बलिदानी रानीलक्ष्मीबाई, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, महाराणाप्रताप, मंगल पांडे, नानासाहिब, पेशवा, तात्याटोपे, चंद्रशेखर आजाद, सदाशिवराव मलकापुरकर, अशफाक उल्ला खान, बहादुरशाह जफर, रानी अबक्का चौटा, श्रीकृष्ण सरल, लाला हुकुम चंद जैन, डॉ ग्या प्रसाद कटिहार, सुभाषचंद्र बोस के अंगरक्षक कर्नल मोहम्मद निजामुद्दीन के परिजनों के साथ देश के अन्य शहीदों के परिजनों को आमंत्रित किया गया है। साथ हीदेश को आजाद कराने में अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों के प्रति अपनी किंचित कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए उनके परिजनों का सम्मान जैन समाज द्वारा किया जाएगा।
आचार्यश्री के ससंघ सानिध्य में होने वाले इस आयोजन में देश के अनेक श्रेष्ठिजन व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। चातुर्मास आयोजन समिति व सकल जैन समाज खजुराहो ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के परिजनों को इस आत्मीय व भावभीने सम्मान का अधिकतम संख्या में साक्षी बनने के लिए कहा है।
   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.