सक्षम व्यक्ति का यदि सांसारिक वस्तुओ से लगाव कम हो तो समझे उसके मन मे धर्म बढ़ रहा है मुनि श्री सुधासागर

अभिषेक जैन आंवा-मुनि पुंगवश्री  सुधा सागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य सब कुछ पाने में समर्थ होने के बाद भी उसका सांसारिक वस्तुओं के प्रति लगाव कम हो जाता है और धर्म का व्रत लेते हैं तो समझे कि उसके मन में धर्म का अतिशय बढ़ रहा है। हमें ऐसे धर्म पर गर्व करना चाहिए। सुधा सागर महाराज ने यह बात श्री सुदर्शनोदय तीर्थ स्थल आवां में महिला समिति के रजत जयंती महोत्सव के राष्ट्रीय अधिवेशन में उपस्थित महिलाओं एवं श्रावकों को प्रवचन में कही।
अतिशय क्षेत्र आंवा में रविवार को महिला महा अधिवेशन में मुनि सुधासागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें देशभर से करीब 300 महिलाओं ने भाग लिया।ार ऊंचा उठने का अवसर देती है। वह चाहे मुनि हो या कोई भी हो, हमें इस अवसर पर सांसारिक चकाचौंध से हट कर उस समय का लाभ उठाना चाहिए। कोई मनुष्य बड़ा आदमी बन जाता है और उसके बाद भी उसका आचरण सामान्य बना रहता है तो वह बहुत ही महान होता है क्योंकि ऊंचा उठने के बाद सब प्रकार की सांसारिक सुविधाएं प्राप्त करने के बाद सामान्य बना रहना बहुत कठिन होता है। इससे पूर्व मुनि श्री ससंघ के सानिध्य में महिला मंडल की हजारों महिलाओं और सैकड़ों बालिकाओं ने बैनर के साथ तीर्थ क्षेत्र से आंवा नगर में ऐतिहासिक जुलूस निकाला। अधिवेशन में दिल्ली, आसाम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक के सैकड़ों महिला मंडलों ने भाग लिया। इस दौरान सुशीला पाटनी को श्राविका रत्न दिया गया। महिला समिति राष्ट्रीय मंत्री  ने बताया कि अधिवेशन में हजारों महिलाओं की उपस्थिति में किशनगढ़ निवासी समाज गौरव अशोक पाटनी की धर्म पत्नी सुशीला देवी पाटनी को उनकी धार्मिक प्रभावना से प्रभावित होकर उनका बहुमान किया ओर राष्ट्रीय श्राविका रत्न की उपाधि दी गई। राजस्थान अंचल की अध्यक्ष महामंत्री  एवम पदाधिकारियों ने अधिवेशन के पुण्यार्जक रजनी तरुण काला व सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष एवं धार्मिक क्षेत्र में प्रतिमा लेने पर मुंबई निवासी डॉ. दंपति सुभाष मोनिका शाह का सम्मान किया गया।
ने भाग लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.