आचार्य श्री का मुंगावली आगमन हो इस हेतु रवाना हुआ पदयात्रियों का जत्था

अभिषेक जैन मुंगावली -सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में शहर के करीब आधा सैंकड़ा युवक युवतियों के जत्था ने पदयात्रा शुरू की। पदयात्री दो दिन की पैदल यात्रा के बाद ललितपुर में गोशाला में विराजित आचार्यश्री विद्यासागर जी  के पास पहुंचेंगे। जहां आचार्यश्री को श्री फल भेंट कर मुंगावली आने के लिए निवेदन करेंगे।
स्टेशन रोड स्थित श्री चंद्रप्रभु जिनालय से गुरुवार को सुबह 9 बजे जत्था रवाना  हुअा। जत्थे में जैन समाज के करीब 50 से अधिक महिलाएं अौर पुरुष शामिल थे। पैदल यात्रियों का जत्था मुंगावली से चंदेरी, राजघाट, क्षेत्रपाल जी होते हुए गोशाला पहुंचेगा। जत्था दोपहर को सेहराई होते हुए शाम को चंदेरी स्थित खंदारजी पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह चंदेरी से फिर यात्रा शुरु होगी। पैदल यात्री शाम को क्षेत्रपाल जी पहुंचेगी। जहां रात्रि विश्राम के बाद पदयात्री शनिवार को सुबह अपनी यात्रा शुरू करेंगे।
शनिवार को पदयात्री गोशाला ललितपुर पहुंचेंगे। जहां आचार्यश्री को नगर आगमन के लिए श्रीफल भेंट किए जाएंगे। पदयात्रा में शामिल जैन समाज के लोग भारत के सुधार के लिए आचार्य श्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान हिंदी बोले, मूकमाटी, बेटी बचाअो बेटी पढ़ाओ, हथकरघा, हिंदी भाषा क सम्मान, राष्ट्र का सम्मान, इंडिया नहीं भारत बोलो जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.