समय सागर महाराज ससंघ पहुंचे अतिशय क्षेत्र आहार जी, आज पहुंचेंगे टीकमगढ़

अभिषेक जैन टीकमगढ़-आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य समय सागर जी महाराज ससंग बिहार बल्देवगढ़ से सुबह सिद्ध क्षेत्र आहार की ओर हुआ। जहां पर जैन छात्रावास के छात्रों व क्षेत्रीय समाज द्वारा महाराज श्री की आगवानी की गई। उसके बाद महाराज श्री ने भगवान शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए और पूजन किया।
महाराज श्री आहार चर्या संपन्न हुई। इसके बाद उनका बिहार टीकमगढ़ की आेर हो गया। रात्रि विश्राम लखौरा में किया। शनिवार को सुबह टीकमगढ़ की ओर बिहार करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.