67 पिच्छी शामिल होंगी भाग्योदय तीर्थ पंचकल्याणक में

अभिषेक जैन सागर -भाग्योदय तीर्थ परिसर में 8 से 14 दिसम्बर तक पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव आचार्य श्री  विद्यासागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री योगसागर जी महाराज के सानिध्य में होगा। महोत्सव में 4 मुनिसंघ और 6 आर्यिका संघ शामिल रहेंगे। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि श्री योगसागर जी महाराज और मुनि श्री अभयसागर जी महाराज विराजमान हैं। इसके अलावा खुरई से मुनिश्री पवित्र सागरजी, प्रयोग सागर,जी और गौरझामर से मुनि श्री विमल सागर जीमहाराज ससंघ सागर की ओर बिहार कर यहां पहुंचेंगे। जबकि आर्यिका ऋजुमति माताजी बांदरी,से आर्यिका उपशांत मति माताजी बेगमगंज, से आर्यिका गुणमति माताजी अभाना से , आर्यिका अनंतमति माताजी, आर्यिका भावनामति माताजी  कुंडलपुर,से आर्यिका अकम्पमति माताजी कटनी से विहार कर पंचकल्याणक महोत्सव में आएंगी। पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया हैँ।
पांचो का चयन 4 दिसंबर को
भाग्योदय परिसर में पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन मुनि श्री योगसागर जीमहाराज के ससंघ सानिध्य में 4 दिसंबर को दोपहर 1:30 होगा।
        

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.