मुनिसंघ की आज होगी कटरा नमक की मंडी में आगवानी

अभिषेक जैन सागर-आचार्य श्री  विद्यासागर जी  महाराज के शिष्य मुनि श्री योग सागर जी महाराज और मुनि श्री अभय सागर जी  महाराज की शनिवार को दोपहर बाद जैन समाज द्वारा कटरा नमक मंडी में आगवानी की जाएगी।
मुनिसंघ का प्रवास इन दिनों सागर में चल रहा है। मुनिश्री बाहुवली कॉलोनी से विहार करते हुए गोपालगंज जैन मंदिर पहुंचे। गोपालगंज पहुंचने के पूर्व मुनिसंघ ने रविशंकर वार्ड में स्थित हथकरघा केंद्र का अवलोकन किया। जहां रात्रि विश्राम करने के बाद शुक्रवार की सुबह प्रवचन और आहार चर्या संपन्न हुई।
शनिवार को दोपहर कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट कमेटी की ओर से सदस्य मुनिसंघ की आगवानी करने गोपालगंज जाएंगे। जहां से मुनिश्री कटरा नमक मंडी स्थित स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेंगे। दो दिसंबर रविवार को मुनिसंघ के प्रवचन कटरा में होंगे और आहार चर्या भी यही  होगी।
    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.