पंचकल्याणक: भाग्योदय में आज मोक्ष कल्याणक के साथ ही गजरथ फेरी, ज्ञान कल्याणक में मुनि श्री अतुल सागर जी महाराज का हुआ केशलोंच

अभिषेक जैन सागर -आचार्य श्री  विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद,से मुनि श्री योगसागर जी महाराज  के ससंघ सानिध्य में भाग्योदय तीर्थ में चल रहे छठें पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव का समापन शुक्रवार को मोक्ष कल्याणक आैर गजरथ की फेरी से होगा। मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया शुक्रवार को सुबह 6.00 बजे पात्र शुद्धि के बाद कैलाश पर्वत से 6.30 बजे मुनि आदिसागर का मोक्षगमन होगा। सुबह 7 बजे मुनि संघ की मंगल देशना, अभिषेक, शांतिधारा नित्य पूजन के बाद पूर्णाहुति हवन किया जाएगा।गजरथ की फेरी यानी परिक्रमा दोपहर एक बजे से शुरू होगी। 3 बजे समापन बाद होगा सम्मान समारोह।

ज्ञान कल्याणक में श्रद्धालुओं ने किए प्रथम दर्शन
सागर पंचकल्याणक के पांचवें दिन गुरुवार को ज्ञान कल्याणक की क्रियाओं के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रथम दर्शन किए। महोत्सव में 289 श्रीजी की प्रतिमा प्रतिष्ठित हुई।
मुनि संघ कल वर्णी कॉलोनी पहुंचेगा
15 दिसंबर को सुबह 7.00 बजे मुनि संघ वर्णी कॉलोनी पहुंचेगा जहां नई वेदिका की प्रतिष्ठा, आहार चर्या भी होगी। दोपहर में रामपुरा में महामस्तकाभिषेक होगा काकागंज में प्रतिमाएं विराजमान होंगी। शाम को मुनि संघ दीनदयाल नगर पहुंचेगा 16 दिसंबर को दीनदयाल नगर में वेदी पर प्रतिमाएं विराजमान होगीं, मंदिर का कलसा रोहण होगा।
14 दिसंबर को सुबह भगवान का मोक्ष कल्याणक, दोपहर एक बजे गजरथ फेरी में देश और प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु शामिल रहेंगे।
आज सुबह 6 बजे से खुरई रोड पर चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे
भाग्योदय तीर्थ स्थल पर चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को गजरथ फेरी पर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सागर शहर से आने बाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग आईटीआई परिसर में होगी। जबकि खुरई रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग श्रीजी हार्डवेयर के पास से होगी । सुबह 6 बजे से चार पहिया वाहनों को खुरई रोड पर प्रतिबंधित किया है।
    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.