70 साल में आप सरकार बनाना नहीं सीख पाए आखिर सरकार में तो हम ही लोग हैं: आचार्यश्री

मुंगावली-लोग कहते हैं सरकार ठीक नहीं है, आप ही ठीक नहीं हैं। सरकार को बनाने वाले ठीक नहीं हैं तो सरकार कैसे ठीक होगी। 70 साल में आप सरकार बनाना नहीं सीख पाए आखिर सरकार में भी तो हम ही लोग हैं। यह बात आचार्यश्री विद्या सागर जी महाराज ने पुराना बाजार स्थित संत साधना स्थली पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भारतीय नीति कहती है आप जिस राष्ट्र के नागरिक हो उसी में आपको श्रम करना है। उसी में आपको लगना है। हम अपने आस पड़ोस के लोगों के काम आएं सारी व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी। भारतीय इतिहास में श्रम पुरुषार्थ करो, सफलता अवश्य मिलेगी। गुरुवर ने कहा कि आप कहां से आए हैं, कहां जाना है, पता नहीं है। सभी पर्याय में आयु सीमित होती है। निगोद महत्वपूर्ण पर्याय मानी जाती है। हम अपने परिणामों को संभाले भविष्य पूरा संभल जाएगा। मनुष्य आयु का बंध अल्प आडम्बर और अल्प अपरिग्रह वाले को होता है, अधिक परिग्रह वाले मनुष्य नर्क का बंध करते हैं। हमें अपने साथ लेकर कुछ नहीं जाना है और न लेकर के जा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.