भगवान बाहुबली का 1008 स्वर्ण कलशों से श्रद्धालुओं ने किया महामस्तिकाभिषेक

 खुरई- प्राचीन जैन मंदिर में बाहुवली भगवान के स्थापना दिवस होने पर श्रद्धालुओं ने 1008 स्वर्ण कलशों से महामस्तिकाभिषेक किया। प्राचीन जैन मंदिर में अभिषेक करने का परम सौभाग्य सांवलिया पार्श्वनाथ ग्रुप एवं श्रद्धालुओ को प्राप्त हुआ।
श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच बारी-बारी से जलधारा की। इसके बाद शांतिधारा की गई। मंगलध्वनियों से प्रांगण गूंजता रहा। भगवान बाहुवली के जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने सामूहिक संगीतमय पूजन किया। जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में श्री देव शास्त्र गुरू, भगवान बाहुवली का सामूहिक पूजन किया गया। संगीतमय पूजन के छंदों को मनाेज राेंड़ा, राहुल बड्डे ने गाया। श्रद्धालुओं ने अष्टद्रव्य के अर्घ्य समर्पित किए। शांतिमंत्र की जाप की गई। भगवान बाहुवली की विशेष पूजा के साथ शाम को महाआरती हुई। जिसमें 108 दीपकों से श्रद्धालुओं ने आरती की।
भगवान श्री आदिनाथ का स्थापना दिवस आज:
श्री आदिनाथ बड़कुल जैन मंदिर में 10 फरवरी को स्थापना दिवस पर भगवान आदिनाथ का महामस्तिकाभिषेक सुबह 7 बजे होगा। प्रतिवर्ष की तरह अभिषेक पूजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं।
                    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.