ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को, वार्ड नम्बर 7 में

शिवपुरी:-समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता हर सामाजिक गतिविधि में सुनिश्चित करने तथा ब्राह्मण समाज को सगंठित करने के उद्वेश्य से सर्व ब्राह्ममण समाज द्वारा समाज बंधुओं की बैठक वार्ड वाय वार्ड आयोजित की जा रही है। वार्डों में आयोजित होने वाली बैठकों में वार्ड अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन कराकर समिति भी गठित की जा रहीं हैं। जिसके क्रम में 9 फरवरी रविवार को वार्ड नम्बर 7 में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित होगी। 
सर्व ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता पं.राजकुमार सड़ैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि मुद्गल काॅलोनी, हनुमान काॅलोनी, श्रीराम काॅलोनी, न्यू शिव रामबाग, गौतम बिहार व पुलिस लाईन के ब्राह्मण बंधुओं के वार्षिक सदस्यता का कार्य सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। वार्ड नम्बर 7 की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतू 9 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे से कन्ट्रोल रूम के पास पुलिस लाईन के मन्दिर पर सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन के जिला संयोजक महेश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। आगे की जानकारी में ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष रामकुमार भार्गव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज दिलीप मुदगल, हरिओम शर्मा, महावीर मुद्गल ने संयुक्त रूप से बताया कि  बैठक में नवीन समिति के गठन के साथ साथ समाज बंधुओं को एकत्रित व संगठित करने व सामाजिक कार्यों पर विचार किया जाएगा। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, पं. रामकुमार शर्मा, दिलीप मुदगल, पं. सन्तोष शर्मा सिरसौद, महेश कुमार मण्डलेश्वर, हरिओम शर्मा, पं. कमरलाल शर्मा, डाॅ जगदीश त्रिवेदी, राजेन्द्र पाण्डेय, अरविन्द सड़ैया, महावीर मुदगल, नानू शर्मा, सन्तोष अवस्थी, मनोज मंत्री, कैलाश शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, आदि ब्राह्मण बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी विप्र बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा की गई है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.