शिवपुरी --17 फरवरी 2020 को DOPT ने लाखों कर्मचारियों के लिए जिनकी नियुक्ति की सारी प्रक्रिया 31 दिसम्बर 2003 तक पूरी हो गयी थी किन्तु नियुक्ति जनवरी2004 या बाद में हुई। अभी इसका लाभ केवल केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा परंतु शीघ्र ही अन्य राज्यों के कर्मचारी भी इससे लाभान्वित होंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जनकसिंह रावत जिला संयोजक के.पी. जैन ने बताया कि पूरे देश मे आज 67 लाख और मध्यप्रदेश में 6:30 लाख अधिक कर्मचारी NPS के दायरे में आते हैं lपुरानी पेंशन बहाली संघ NMOPS के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली के लिए आन्दोलनरत हैं। NMOPS राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मंजीत सिंह पटेल एवं राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर जनक सिंह रावत ने सरकार के इस कदम पर खुशी जताई है और कहा है कि इससे तमाम कर्मचारियों को कोर्ट का रुख नही करना पड़ेगा किन्तु कर्मचारियों को दो अलग अलग पेंशन स्कीम में रखना न्यायोचित नही है। सरकार की यह जिम्मेदारी है कि समस्त वर्ग को पुरानी गारंटीड पेंशन व्यवस्था उपलब्ध कराए। जब तक प्रत्येक कर्मचारी को उसका हक नही मिल जाता ,हमारा आंदोलन जारी रहेगा।*
पुरानी पेंशन बहाली संघ शिवपुरी के पदाधिकारियों द्वारा खुशी व्यक्त की गई है आने वाले समय में हमारे आंदोलन के सुखद परिणाम होंगे संगठन के संरक्षक अंगद सिंह तोमर, जनक सिंह रावत, केपी जैन, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जय कुमार शर्मा, नंद किशोर पांडे, संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मनमोहन, विनोद श्रीवास्तव, प्रतिभा गंधर्व सिंह, आशा जैन, मनोरमा सरैया, रेणु शर्मा, नीलम शर्मा रामसनेही धाकड़, राजेश सोनी, अलंकार अग्नि कर ,शैलेंद्र श्रीवास्तव, राजेश धाकड़, सुरेंद्र सिंह लोधी, आर एल ओझा, मनोज बाथम, विनय सिंह रावत, सुल्तान सिंह, गिर्राज शुक्ला, वीरेंद्र शिवहरे, गजेंद्र धाकड़, शुभेंद्र ओझा, हेमंत यादव, संतोष श्रीवास्तव, मुकेश रावत, बंटी सिकरवार, नीलम सिंह गुर्जर, सुखदेव जाटव, संतोष आर्य, दीपक मांझी, मोकम सिंह, संजय रावत, सहित अन्य कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त की है
