( सचिन मोदी , खनियांधाना की रिपोर्ट )-शिवपुरी जिले के प्रसिद्ध ग्राम रन्नौद में आज मंगलवार से जैन समाज का सबसे बड़ा धार्मिक अनुष्ठान ग्राम रन्नोद में श्री मज्जिनेन्द्र पंच कल्याणक महा महोत्सव का आज दिनांक 4 फरबरी से शुभारंभ हुआ। महोत्सव के लिए रन्नोद के विकास गार्डन में विशाल पांडाल बनाया गया हैं जहाँ जिनेन्द्र देव के पाँचो कल्याणक की संपूर्ण क्रियाएं संपन्न होंगी। रन्नोद जैन समाज द्वारा आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत आज मंगल कलश यात्रा एवं तीन पालकियों में विराजमान जिनेन्द्र देव के जुलूस के साथ हुई जो रन्नोद के प्रमुख मार्गों से निकाला गया।
जुलूस नव निर्मित मंदिर से चलकर 2 किलोमीटर की दूरी तय कर पांडाल तक पहुंचा।
जुलूस में करीब 1000 लोग शामिल हुए जिसमें महिलाएं 251 कलश लेकर शामिल हुई।
ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ महा महोत्सव पंचकल्याणक
अगले पांच दिनों तक पंच कल्याणक महा महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास और धूम धाम से मनाया जाएगा।
*झलकियां*
• ग्राम रन्नोद के अलावा महरौली और अन्य जगह से भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए आ गयी हैं प्रतिमाएं।
• पांडाल के बाहर लगाया गया है बड़ा एल ई डी स्क्रीन।
• वाहन पार्किंग के लिए की गयी है उचित व्यवस्था।
• अतिथियों के लिए की गयी है आवास एवं दो अलग भोजन शाला की व्यवस्था।
• सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए पुलिस एवं गार्ड रहेंगे तैनात।