योगेन्द्र जैन-भोपाल मे सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया मध्यप्रदेश में खबरों में अपनी पहचान दर्शकों के बीच बनाए रखने वाले IND 24 न्यूज़ चैनल के संपादक सुनील श्रीवास्तव को सम्मनित किया गया।
भोपाल के एस.वी. पॉलिटेक्निक कॉलेज में दैनिक विनय उजाला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में "नेशन बिल्डर अवार्ड 2020" (राष्ट्र निर्माता सम्मान 2020) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पी.सी. शर्मा जी द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह साल 2016 से लगातार आयोजित किया जा रहा हैं। यह पहला मौका हैं जब इसका आयोजन राजधानी भोपाल में किया गया हैं। इस सम्मान समारोह में पत्रकारिता, पर्यावरण, समाजसेवा, खेल, शिक्षा और भी अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित किया गया।