मुरैना - मध्यप्रदेश के मुरैना की जौरा विधानसभा सीट कांग्रेसी विधायक के निधन के बाद से रिक्त है,अब वहां उपचुनाव होना है इसके लिए भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के दावेदार गलियों की खाक छानने में व्यस्त हैं,इन सबके बीच एक युवा नेता हैं जिसने अपना घर ग्वालियर छोड़कर जौरा को बना लिया है ।
ये युवा नेता निवर्तमान कैबिनेट मंत्री के भतीजे और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं,पिछली कांग्रेस सरकार के समय से ही वे जौरा की गली गली से परिचित हो चुके हैं,जौरा आने के लिए वे हर रोज ग्वालियर से आते थे लेकिन खबर है कि अब उनसे ग्वालियर से नहीं बल्कि हाल ही में जौरा विधानसभा के कैलारस में खरीदे घर पर ही मिला जा सकता है। ये युवा नेता न केवल कमलनाथ और दिग्गी राजा के चहेते है बल्कि राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं,इनकी फैन फॉलइंग बहुत बड़ी एवं ऊर्जावान है,खबर है कि जौरा से कांग्रेस ने उन पर भरोसा कर लिया है केवल औपचारिक घोषणा बाकी है ।
