पोहरी : उपचुनाव में अभी वक़्त है लेकिन क्षेत्र में दावेदारों ने मेल मिलाप शुरू कर दिया है,यहां कांग्रेस के अधिकतर दावेदारों में युवा और धाकड़ हैं , दावेदारों की कतार में पोहरी जनपद अध्यक्ष प्रद्युम्न वर्मा ( धाकड़ ),जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना (धाकड़ ), एडवोकेट विनोद धाकड़,आनंद धाकड़ ,इंजी.शिशुपाल वर्मा ( धाकड़ )अरविंद दुल्हारा ( धाकड़ ) और हैं,इनके अलावा अखिलेश शर्मा और संजीव शर्मा बंटी भैया भी युवा हैं ।
लेकिन खबर है कि कांग्रेस को यहां जिताऊ प्रत्याशी की तलाश है और इसके लिए अन्य दलों के तेज तर्रार और जनाधार वाले नेताओं से मुलाकात भी कर रही है,कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला का नाम प्रबल दावेदार में गिना जा रहा है,अब आने वाला वक़्त ही बताएगा कि कांग्रेस किस पर भरोसा करेगी लेकिन युवा और धाकड़ दावेदार दिल्ली भोपाल के अलावा क्षेत्र में भी पसीना बहाते देखे जा रहे हैं ।
