अभिनंदनीय व्यक्तित्व निर्मल कुमार जी सेठी दिल्ली,8 जुलाई 2020 जन्म दिवस पर विशेष

प्रस्तुति :- पारस जैन" पार्श्वमणि" कोटा ( राज)-राणा प्रताप ओर मीरा के तप त्याग और साधना की पावन वसुंधरा राजस्थान प्रान्त की ओधोगिक एवम  शिक्षण की काशी नाम से सुविख्यात  कोटा महा नगरी से  मैं विगत 30 वर्षों से जैन गजट को  निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं देता हुआ आ रहा हूं। राष्ट्रीय संवाददाता बनने का गौरव भी मुझे जैन गजट ने दिया ।मैं शुरू से ही श्रदेय  महासभा के अध्यक्ष महा मना निर्मल कुमार सेठी जी साहब से बहुत प्रभावित रहा हूं । यह बहुत बड़ी बात है कि  श्री निर्मल कुमार सेठी जी साहब को कोटा छावनी स्थित  पालीवाल कंपाउंड में समाजसेवी महामना  स्वर्गीय माणक चंद जी पालीवाल के सानिध्य में आज से 38 वर्ष पूर्व महासभा के अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया गया ।*
*नाम निर्मल चरित्र निर्मल और निर्मलता के धारी हैं निर्मल कुमार सेठी  को जन्मदिन की हृदय से  कोटिशःबधाई है*
**मुझे यह बताते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि एक बार सेठी जी मुझे अपने साथ दिल्ली उनके निवास स्थान  सैनिक फॉर्म  पर ले गए । तीन दिन मुझे उनके साथ रहने का अनुपम अवसर प्राप्त हुआ। उस समय वो मुझे स्वर्गीय समाजसेवी श्री त्रिलोक चन्द कोठारी साहब के घर पर भी ले गए थे। स्वर्गीय कोठारी साहब ने बहुत आतिथ्य सत्कार किया था। कोठारी साहब मुझे संत शिरोमणि विद्यानंद जी महाराज ससंघ के दर्शन करवाने कुंद कुंद भारती भी ले गए थे।  उन 3 दिनों में मैंने उनसे जो प्यार ,  अपनापन  महसूस किया मुझे लगा कि मैं उनका ही बेटा पारस हूं इतना वात्सल्य , अपनत्व मुझे मिला। श्री निर्मल कुमार जी सेठी साहब हर पल हर क्षण हर घड़ी महासभा के संदर्भ में ही चिंतन करते हैं। जैन धर्म  दर्शन का प्रचार प्रसार कैसे हो  , प्राचीन तीर्थ सिद्ध क्षेत्र की रक्षा कैसे हो , शिक्षा के क्षेत्र में जैन समाज के बच्चे कैसे उन्नति के पथ पर पहुंचे  । जैन समाज कैसे उन्नति करें। यही सब चिंतन हर पल हर घड़ी उनके मन मस्तिष्क में चलता रहता है। संसार का कोई भी अवार्ड हो वह यदि आपको दे दिया जाए तो भी आपके सामने छोटा ही रहेगा आपके व्यक्तित्व और कृतित्व के सामने उस अवार्ड की गरिमा छोटी ही रहेगी आप जैसे महामना इस धरती पर   विरले ही हो पाते हैं मेरी तो आपके जन्मदिन पर एक ही भावना है की महासभा के द्वारा कोई जैन टीवी चैनल बनाया जाए। जिसमें 125 वर्ष प्राचीन महासभा की गतिविधियां एवं जैन साधु संतों के मंगल प्रवचन एवं जैन धर्म दर्शन का प्रचार प्रसार हो एक बहुत बड़ा कार्य आपके जन्म दिवस पर हो यही मेरी मंगल भावना है। आपको संपूर्ण भारतवर्ष के साधु संतों का मंगल आशीष मिला हुआ है उन साधु संतो का मंगल आशीर्वाद एवं सत प्रेरणा आपके साथ सदैव रहती है वो  आपको इस उम्र में भी गतिशील बनाए हुए हैं आपके जन्मदिन पर आपके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी एक प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है। एक विशेष प्रदर्शनी जिसमें 125 वर्ष प्राचीन धर्म  , तीर्थ , श्रुत संरक्षणी महासभा के बारे में जानकारिया भी दी जाय। इसके अतिरिक्त भी महिला महासभा इकाई के जनक का गौरव आपको प्राप्त है,युवा धर्म से विमुख न हो इसी हेतु युवा महासभा तथा राजनीति में जैन समाज की भागीदारी बढ़ाने हेतु राजनैतिक चेतना मंच आपकी दूरदृष्टि का परिणाम है।  अत:प्रदर्शिनी में इन सभी क्षेत्रो की कार्ययात्रा की प्रारम्भ से अभी तक की भव्य झलकियां दिखाई जाए।  पारस,  जिनवाणी,  महावीरा टीवी चैनल पर आपके जन्म दिवस के पावन सुअवसर पर  पाच दिन तक बधाइयां  शुभकामनाएं विद्वानों धर्मानुरागी बंधुओं के एवम  महानुभावों द्वारा द्वारा दी जानी चाहिए।*
*

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.