मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साथ कमलनाथ पर निशाना,बोले सोने की चम्मच वाले क्या जाने किसानो का दर्द

पोहरी- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज पोहरी विधानसभा के बैराड़ में बाह्मण समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए इस कार्यक्रम में मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा भी शामिल हुए इसी दौरन मंच में लोगो को संबोधित करते हुए गृहमंत्री मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जामकर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों का दो लाख का कर्ज माफ हुआ क्या,नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता मिला क्या,भाई लोगो जो व्यक्ति सोने की चम्मच में खाता है वो किसानों का दर्द कहा से जानेगा,किसानो के दर्द भाजपा जानती है शिवराज सरकार जानती है 
गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी ने  शिवपुरी जिला बैराड़ तहसील में जनसभा को संबोधित करते हुए कहां कांग्रेस सरकार में सिर्फ ट्रांसफर उद्योग चल रहा था, और आय दिन अखबार में आता था नरोत्तम की ये जाॅच नरोत्तम की वो जाॅच में भी परेशान था
एक रोज का रोना हो तो किया जाय सबर रोज रोज के रोने को कहाँ लाए जिगर मन बनता गया धीरे धीरे वो केस पर केस लगाते चले गये मन में आया

*द्वन्द कहाँ तक पाला जाये*
*युध्द कहाँ तक टाला जाये*
*तू भी है परशुराम का वंशज*
*फेंक जहाँ तक भाला जाये*
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.