कोरोना मरीजों की संख्या को देखते लिए फैसला,सात दिवस के लिए लॉकडाउन, धार्मिक स्थल पर धर्म गुरु कर सकते है पूजा

शिवपुरी- शिवपुरी जिले में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में लगातार बढ़ती को देखते हुए आगमी सात दिवस शिवपुरी जिला ऑल डाउन रहेगा ।बैठक में क्राइसिस मैनेजमेंट समूह के साथ चर्चा कर यह निर्णय लिया गया है कि संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सात दिवस के लिए लॉकडाउन रखा जाएगा लेकिन इस दौरान सभी आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, दवा, सब्जियां आदि की आपूर्ति में कमी नहीं होगी। सब्जी के ठेले वार्डवार जाकर सब्जी विक्रय करेंगे। मंगलवार को शिवपुरी नगरपालिका सीमा क्षेत्र में लॉकडाउन रखा गया है। बुधवार को किराना दुकान खुलेंगे और इस प्रकार सात दिवस के लॉकडाउन में किराना दुकान एक दिन छोड़कर खुलेंगी।
धार्मिक स्थलों में केवल धर्मगुरु पूजा प्रार्थना करें बैठक में चर्चा करते हुए कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ एकत्रित नहीं करना है। धार्मिक स्थलों पर धर्मगुरु पूजा प्रार्थना करें और आमजन में प्रवेश ना दें।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.