पोहरी-जिस प्रकार से शिवपुरी जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ते मामले को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिले में सात दिवस का लॉकडाउन का आदेश जारी किया। आदेश में नियमानुसार किन-किन दुकानों को खोला जाएगा उसका आदेश स्पष्ट दिया गया लेकिन पोहरी प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने कलेक्टर के आदेश को ही मजाक में ले लिया और आदेश का पालन धरातल पर नहीं हवा में होते देख रहा है पोहरी में मार्केट में मोबाइल शॉप कपड़ा पान होटल के साथ अन्य दुकान भी खुली प्रशासन के नाक के नीचे खुल नहीं लेकिन प्रशासन की क्या मजाल जो इन दुकानों को बंद करा सकें जबकि इस पूरे घटना क्रम में पुलिस प्रशासन भी मूकदर्शक की भूमिका प्रशासन के साथ निभाते दिखाई दे रहा है अब देखना होगा कि खबर के बाद प्रशासन जागेगा या फिर जिला कलेक्टर का आदेश कागजो में एक आदेश रह जाएगा
