भाजपा के दांव-पेच के बावजूद भी धैर्य और संयम से जनता के बीच जा रहे हैं इंजी. शिशुपाल वर्मा


पोहरी। प्रदेश में 24 विधानसभाओं में होने वाले उपचुनाव के परिणामों को अपने हक में करने के लिए भाजपा हर संभव प्रयत्न कर रही है। हाल ही शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है जिसमें उन नेताओं को तबज्जो दी गई जिन्हें आगामी उपचुनाव में भाजपा का प्रत्याशी बनाया जाना तय है। मंत्रिमंडल में इन नेताओं के शामिल होने से उपचुनाव के समीकरणों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है। पोहरी विधानसभा में भी उपचुनाव होना है यहां से भी भाजपा द्वारा पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा को राज्यमंत्री बनाया गया। सुरेश राठखेड़ा का भाजपा से प्रत्याशी बनना तय है ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई है। हालांकि कांग्रेस दावेदार अपने पूरे जोश और उत्साह के साथ पूर्व की भांति अपने काम में जुटे हुए हैं। धाकड़ समाज से युवा दावेदारों में प्रबल इंजी. शिशुपाल वर्मा धैर्य और संयम के साथ प्रतिदिन जनता के बीच में पहुंच रहे हैं। इस दौरान इंजी. वर्मा जनता से रूबरू होते हुए कमलनाथ सरकार की जनहितैषी योजनाओं की अच्छाई को गिना रहे हैं, साथ ही बता रहे हैं कि किस प्रकार से कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों के हित में कार्य किए। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों में जागरुकता भी ला रहे हैं। 
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.