पोहरी में वर्चुअल रैली को प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय व राज्य मंत्री ने किया संबोधित

पोहरी-पोहरी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है इसी दौरन जनता से शोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा ने जोड़ना शुरू कर दिया है।
विधानसभा उपचुनाव मीडिया प्रभारी डॉ सतीश भार्गव ने बताया कि पोहरी में वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया ,जिसमे भाजपा कार्यलाय भोपाल से केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  बीडी शर्मा एव राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने वर्चुअल रैली को संबोधित किया। भोपाल में ही पोहरी विधानसभा के चुनाव प्रभारी चुरहट से विधायक शरदेन्दु तिवारी भी मौजूद रहे।
पोहरी से भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष  राजू बाथम जी ने भी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कसकर तैयार है तथा भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पोहरी विधानसभा में कांग्रेस विहीन बूथ के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।
राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने अपने संबोधन में बताया कि कमलनाथ जी ने 14 महीने में उनके क्षेत्र के लिए कोई पैसा नहीं दिया और ना ही कोई योजना को पोहरी विधानसभा के लिए मंजूरी दी। मंत्री सुरेश राठखेड़ा ने बताया कि कमलनाथ जी ने केवल छिंदवाड़ा को ही पूरा मध्य प्रदेश समझ लिया और सारे प्रदेश का पैसा छिंदवाड़ा में ही ट्रांसफर कर दिया।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल  ने भी अपने संबोधन में  इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सभी सीटें जिता कर कांग्रेस को करारा जवाब देने की अपील की।
भाजपा की तेजतर्रार प्रदेश अध्यक्ष  बीडी शर्मा  ने अपने संबोधन में कहा कि कमलनाथ ने जो भी घोषणाएं चुनाव से पहले की थी मुख्यमंत्री बनने के बाद एक भी घोषणा को उन्होंने पूरा नहीं किया। बेरोजगारों को ₹4000 प्रतिमाह देने का वादा पूरा नहीं किया। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया।लाड़ली लक्ष्मी जैसी कई योजनाएं जो पूर्व में शिवराज सिंह जी चौहान ने चलाई थी वो सारी योजनाएं कमलनाथ जी ने बंद कर दी।
रैली में पूर्व विधायक  प्रहलाद भारती नेआभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  राजू बाथम  संचालन समिति के अध्यक्ष  प्रल्हाद भारती  कोर कमेटी के संचालक  अशोक खंडेलवाल पूर्व विधायक  नरेंद्र बिरथरे   जिला उपाध्यक्ष  हेमंत ओझा  जिला मंत्री पृथ्वीराज जादौन  किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य  विवेक पालीवाल जिला आईटी सेल प्रभारी  गणेश धाकड़ मंडल अध्यक्ष  आशुतोष जैमिनी  बैराड़ मंडल अध्यक्ष विक्की मंगल  सुभाषपुरा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार धाकड़  सतनवाड़ा मंडल अध्यक्ष  जसपाल बैस पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह मंडल उपाध्यक्ष  कुलदीप शर्मा  मंडल महामंत्री  दिनेश जाटव  मंडल महामंत्री  मोहन उपाध्याय जी राजेंद्र पिपलोदा  मुरारी लाल धाकड़ जी प्रकाश धाकड़ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा जी विनोद जैन बृजेश धाकड़ लल्ला भार्गव जितेंद्र राठखेड़ा हरिशंकर धाकड़ देवेंद्र चकराना अखिलेश पचौरी नरेश शर्मा अनिल ओझा लखन सेन शिखर जैन जितेंद्र यादव पवन बगवास जितेंद्र जाटव लोकेंद्र मित्तल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.