मुख्यमंत्री जी, पति को मरता नहीं देख सकती, इंजेक्शन न मिला तो जान दे दूंगी....






भोपाल। कलेक्टर महोदय, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री जी... मैं अपने पति को तिल-तिल मरता हुआ नहीं देखा सकती। इंजेक्शन नहीं मिलने से वे दर्द से तड़प रहे हैं। यदि इंजेक्शन नहीं मिला तो मैं अस्पताल की छत से कूद कर जान दे दूंगी। न अस्पताल में न ही बाहर, कहीं भी इंजेक्शन नहीं मिल रहे हैं। बहुत खराब हालत है। इंजेक्शन नहीं मिलने से पति की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। आपके लिए जो 10-12-24 घंटे सिर्फ समय है, लेकिन हमारे लिए वह जिंदगी और मौत है। यह दर्द है। धामनोद की रहने वाली ममता मंडलोई का।  ममता के 40 वर्षीय पति म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) का शिकार हो गए हैं और बांबे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। एंटी फंगल इंजेक्शन एम्फोटिरिन-बी नहीं मिलने से उनका सही इलाज नहीं हो पा रहा है। ममता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है। वीडियो के जरिए उसने जिम्मेदारों से कई सवाल किए हैं। साथ ही वर्तमान हालत को भी बताया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.