वैक्सीन नहीं तो वेतन नहीं, देना होगा सर्टिफिकेट फिर मिलेगा मई का वेतन




भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। महामारी से निपटने के लिए हथियार रूप वैक्सीन लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच दतिया के कलेक्टर संजय कुमार का आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है। 



कलेक्टर संजय कुमार ने सरकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवाने के संबंध में शुक्रवार को एक अजीब आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जो कर्मचारी वैक्सीन नहीं लगवाएगा, उसका मई महीने का वेतन जारी नहीं होगा। 



इसके लिए कर्मचारियों को 24 मई तक वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा। 25 मई तक इसका सर्टीफिकेट वरिष्ठ अधिकारी को देना होगा।



दतिया के कलेक्टर संजय कुमार ने कहा कि सवाल वैक्सीन कम आने का नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि यह स्वैच्छिक है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि पहला डोज लगवाकर सेकंड डोज नहीं लगवा रहे हैं। इससे बर्बादी हो जाएगी। सहकर्मी ही नहीं लगवाएंगे, तो गलत संदेश जाएगा है। जहां तक वेतन रोकने का सवाल है, तो इस आदेश को निरस्त करने के बारे में विचार करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.