हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में निकली तिरंगा वाहन रैली



शिवपुरी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर रवीन्‍द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्‍ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मूले की उपस्थिति में गुना नाका से गुरुवार को वृहद तिरंगा वाहन रैली आयोजित की गई। इस विशाल तिरंगा रैली में कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य अधिकारियों ने तिरंगा हाथ में लेकर बाईक वाहन पर, सवार होकर रैली के साथ शिवपुरी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया।
इस वृहद वाहन रैली में आजादी के तरानों और देशभक्ति के गीतों से शिवपुरी शहर गूंज उठा। यह वृहद तिरंगा वाहन रैली गुना नाका से प्रारंभ होकर झांसी तिराहा, गुरूद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज होते हुए ग्वालियर बायपास आकर रैली का समापन हुआ। रैली के समापन पर कलेक्टर एवं एसपी ने उपस्थित जनों को हर घर तिरंगा लगाने की शपथ भी दिलाई। वृहद तिरंगा वाहन रैली का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस मौके पर एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं बड़ी संख्या में जिला अधिकारी कर्मचारी, पुलिस अधिकारी एवं पुलिस जवानों, सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवानों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.