नरोत्तम मिश्रा हुए भावुक, पूर्व प्रधानमंत्री की अस्थियां विसर्जित करते समय निकले आंखों से आंसू

दतिया-देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के बाद देश भर की नदियो में अस्थि विषर्जन हुए  प्रदेश में अटल अस्थि कलश यात्रा का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में दतिया के सेवढ़ा सिंध नदी में रात लगभग लगभग 10 बजे पूर्व प्रधान मंत्री स्व.श्री अटलबिहारी बाजपेयी की अस्थियों को विसर्जित किया गया। जगह जगह श्रद्धांजलि देने वालों की संख्या अधिक होने से अस्थि कलश रथ यात्रा में लगभग तीन घंटे देरी हुई थी जिस कारण रथ को पिछोर में ही छोड दिया और अस्थि कलश रथ की जगह कार में हाथों में लेकर प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री डाॅ नरोत्तम मिश्रा , प्रदेश के भाजपा महामंत्री विष्णू दत्त शर्मा, अरविन्द भदौरिया, मध्यप्रदेश पाठयपुस्तक निगम उपाध्यक्ष अवधेश नायक सेवढ़ा के सनकुॅआ धाम पर पहुचे और रात लगभग 10 बजे पूर्व प्रधान मंत्री स्व. श्री अटल बिहारी जी की अस्थियों को विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ विषर्जन किया गया। अस्थियों को जब विसर्जित किया जा रहा था तब मंत्री डाॅ मिश्रा द्रवित हो गये और उनके आंसू भी झलक आये।
अटल अस्थि कलश रथ पर आमजन श्रद्धांजलि देने के लिए भोपाल से दतिया के रास्तों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापाक इंतजाम किए गये थे वही दतिया सिंध नदी और आस पास पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया। लोगों ने जगह जगह कलश पर पुष्प अर्पित कर स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी को श्रृद्धांजली दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.