*अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगने से एक व्यक्ति की मौत! मचा हड़कंप*

दतिया। अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति के घरवालों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से व्यक्ति की मौत हुई है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और मेडिकल वार्ड छोड़कर कई मरीज चले गए। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है।

इस मामले में सिविल सर्जन का कहना है कि इस मामले की जांच की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इंजेक्शन एक्सपायरी डेट का नहीं है। घटना के बाद ऐसे कई मरीज भाग गए जिन्हें इंजेक्शन नहीं लगाई गई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.