दतिया- जिले के आम नागरिकों को घर बैठे डाकखाने के माध्यम से बैकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे देश के साथ दतिया में भी इंडिया पोस्ट पैमेन्ट बैंक सुविधा का शुभारंभ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर दतिया में भी भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल तथा
पोस्ट आॅफिस के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम नागरिक के जीवन में खुशहाली और परिवर्तन
लाने के लिए प्रतिवद्ध है। जन-जन को बैकिंग से जोड़ने के लिए पहले जनधन योजना लागू की अब पूरे भारत में इंडिया पोस्ट पैमेन्ट बैंक के माध्यम से बैकिंग की सुविधा घर बैठे उपलब्ध करा रहे है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत् आम आदमी जागरूक हुआ है अब हम स्टेशन या सार्वजनिक स्थान पर खाली गिलास फेकने से पहले हम यह ढ़ूड़ते है कि डस्टबिन कहा रखा है। उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में मध्यप्रदेश का इन्दौर शहर प्रथम स्थान पर रहने का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पोस्ट आॅफिस के अधिकारियों ने मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र का स्वागत किया। इस अवसर पर संभागीय अधीक्षक रामनिवास कटारिया, उप संभागीय निरीक्षक राहुल रावत,
मुख्य पोस्ट मास्टर जिला दतिया रामकुमार गौढ़, इंडिया पोस्ट पैमेन्ट के मैनेजर रिगवेद गौर उपस्थित रहे।
आम नागरिक जुड़ेगा अब पोस्ट आॅफिस बैकिंग से - मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा जनसम्पर्क मंत्री इंडिया पोस्ट पैमेन्ट बैंक के शुभारंभ में सम्मिलित हुए
0
Sunday, September 02, 2018
Tags