मायावती ने दी कांग्रेस सरकार को धमकी,समर्थन ले सकती है वापिस,गुना से बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत के कांग्रेस में जाने के बाद शुरू हुई जंग



योगेन्द्र जैन पोहरी- मध्यप्रदेश की चर्चित सीट गुना पर इस बार मुकाबला बडा ही रोचक होने वाला था,गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर बसपा भाजपा व कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला सकता था,इस बार चुनाव में बसपा में एक मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारा कर कांग्रेस से ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किल बड़ा दी थी।
शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से बीएसपी के प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत के कांग्रेस में शामिल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा सुप्रिमो मायावती ने इसे लेकर एक ट्वीट किया है। जिसमें बसपा प्रत्याशी को डरा धमकाकर कांग्रेस में शामिल कराने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं मायावती ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग की बात कहते हुए कांग्रेस की तुलना भाजपा से कर डाली है। इतना ही नहीं ऐन चुनाव से पहले बसपा के उम्मीदवार के पार्टी छोड़ने के फैसले से आहत मायावती ने मध्य प्रदेश सरकार से समर्थन वापसी पर भी विचार करने की बात कही है। मायावती यहीं नहीं रुकी उन्होंने लिखा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि, यूपी में कांग्रेसी नेताओं का ये प्रचार कि भाजपा भले ही जीत जाए, लेकिन सपा-बसपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, ये कांग्रेस पार्टी की जातिगत, संकीर्ण सोच को दर्शाता है।
बता दें कि गुना लोकसभा सीट से बीएसपी के प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत सोमवार रात को यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
यहां बता दें कि बसपा के लिए इस सीट पर अब चिंतन-मंथन करने की स्थिति भी नहीं बची है, क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा तय की गई प्रत्याशी नामांकन और नाम वापसी की तिथि भी बीत चुकी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को निर्णय लेने की आजादी है। बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र राजपूत के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जब उनसे पूछा गया कि आपने बीते दिनों सिंधिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। इलाके में रोजगार, उद्योग न लगाने जैसी बातें भी कहीं तो जवाब में राजपूत ने कहा कि जब वे इलाके में गए तो विकास कार्यों को देखा, इसी से प्रभावित होकर मैंने निर्णय लिया और सिंधिया की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। हालांकि इस मामले पर मायावती के ट्वीट के बाद सूबे की सियासत गरमा सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.