पोहरी क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू, नगर परिषद में लगाया गया शिविर


पटवारी मुकेश बघेल ने किसानों को समझाए फार्मर रजिस्ट्री के लाभ
पोहरी। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक किसान की कृषि भूमि से संबंधित जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू किया गया है। इसी के तहत पोहरी क्षेत्र में भी अभियान को गति दी जा रही है।
एसडीएम जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में क्षेत्र के 90 स्थानों पर पटवारियों सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान के माध्यम से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर एकीकृत डिजिटल डेटाबेस में उनकी जानकारी दर्ज की जाएगी तथा किसानों को एक यूनिक आईडी उपलब्ध होगी।
इसी क्रम में नगर परिषद पोहरी में शिविर आयोजित कर पटवारी मुकेश बघेल द्वारा किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया। उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक किसानों से रजिस्ट्री कराने की अपील की।
पटवारी मुकेश बघेल ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों की भूमि एवं कृषि संबंधी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगी, जिससे भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं किसान हितैषी सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।
फार्मर रजिस्ट्री को लेकर पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ मौके पर ही रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। अभियान को लेकर किसानों में भी जागरूकता बढ़ रही है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.