पोहरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह यादव में जनसंपर्क कर लिया जनता का आशीर्वाद



योगेन्द्र जैन पोहरी- ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह यादव के साथ कैबेनिट मंत्री लाखन सिंह यादव ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आज जनसपंर्क किया गया ।गोबर्धन ,बैराड़,पोहरी,छर्च सहित दर्जनों ग्रामो में जनता के बीच जाकर जनता से आशीर्वाद लिया एव जनता को बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है विजली बिलो में छूट दी है यदि इसी प्रकार केंद्र में हमारी सरकार बनती है तो 72 हजार रुपये न्याय स्कीम द्वारा महिलाओं के खाते में आएंगे,भाजपा को घोटालो की सरकार भी बताया ।लगातार क्षेत्र में अशोक सिंह यादव जनता का आशीर्वाद ले रहे है।  
इस दौरन कैबेनिट मंत्री लाखन सिंह यादव,विधायक सुरेश रांठखेड़ा के साथ कार्यकर्तो भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.