पोहरी नगर परिषद में अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने किया ध्वजारोहण, नगरवासियों को दी बधाई


योगेंद्र जैन पोहरी। स्वतंत्रता दिवस का पर्व पोहरी नगर में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पोहरी नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अध्यक्ष रश्मि नेपाल सिंह वर्मा ने कहा कि देश को आजादी बड़े-बड़े महापुरुषों के त्याग और बलिदान से मिली है। स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों को नमन किया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णलता संजीव शर्मा (बंटी भैया), सीएमओ यशवंत वर्मा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी सहित पार्षदगण एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.